फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का दंश झेल रहे परिवार: दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिजन की पीड़ा, वो एक बार मरा- हम रोज मर रहे

Sat, 28 Nov 2026 01:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma धर्मेंद्र कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सड़क हादसों ने दर्जनों परिवारों को रोज मरने की पीड़ा दे दी है। 26 दिन में 37 मौतों और 60 लोगों के घायल होने के आंकड़े बताते हैं कि हादसे सिर्फ एक जान नहीं लेते, बल्कि पूरा परिवार बिखेर देते हैं। 
विज्ञापन
गांव ठूलई में प्रिया अपनी पीड़ा सुना रही थीं। तभी बच्चे आते देख उन्होंने आंसू पोंछे और खिलखिलाने लगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब भी हम सड़क हादसों की खबरें सुनते हैं तो वाहनों की टक्कर, अस्पताल में लहुलूहान घायल और पोस्टमार्टम गृह के बाहर रोते-बिलखते परिजनों की तस्वीरें सामने आती हैं। उस वक्त मन बेचैन जरूर होता होगा लेकिन कुछ समय बाद नियति का हवाला देकर सब छोड़ दिया जाता है और उधर मौत अगले शिकार के लिए सड़क पर इंतजार करती है। सड़कों पर चलने से पहले लोगों को उन परिवारों की पीड़ा भी सुननी चाहिए जो कह रहे हैं कि हादसे में उनका पति या बेटा एक बार मरा, लेकिन वे हर रोज मर रहे हैं।

विज्ञापन


14 अगस्त को सलेमपुर के निकट एक हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हुई। इनमें से एक गांव ठूलई निवासी सोनू कुमार (30) था जिसकी पत्नी और पांच बच्चे मकान बेचने के बाद आज छप्पर के सहारे जिंदगी बिता रहे हैं। पत्नी प्रिया ने कहा, 'आप आज पूछ रहे हैं। मैं हर रोज लोगों को सुनाती हूं कि काश सोनू उस दिन वहां नहीं होता। उस रात वो मर गया, लेकिन उसके बाद मैं हर दिन अपने बच्चों के लिए मर रही हूं। पांच बच्चों का पालन कितना मुश्किल हो सकता है? ये पीड़ा सिर्फ एक महिला ही समझ सकती है।' प्रिया बोलीं, 'कुछ दिन तक हर किसी ने संबल की बात की, लेकिन आज मेरी सुनने वाला कोई नहीं।' 

हम कार्य योजना तैयार कर रहे हैं। ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन व लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर डिजाइन पर भी काम करेंगे।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसी जगह रह रहा परिवार - फोटो : संवाद
सलाह देने वाले बहुत
ठीक ऐसी पीड़ा ठूलई गांव की अखिलेश देवी ने बयां की जिसके पति सुशपाल सिंह की बीते 20 अक्तूबर की रात अकराबाद बंबा के निकट हादसे में मौत हो गई। अखिलेश देवी ने कहा,'मेरे तीन बच्चे हैं। मेरा पति दिहाड़ी मजदूर था। उसके जाने के बाद हर कोई एक साल तक ये न करने, वो न करने की सलाह दे रहा है, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा कि मैं कैसे अपने बच्चों का पालन करूं। कहां से उनके लिए रोटी और दूध लाऊं।' सुशपाल के लिए वो समय बहुत पीड़ादायक रहा होगा, ठीक वैसी ही पीड़ा मैं और बच्चे हर पल महसूस कर रहे हैं। ईश्वर किसी भी परिवार का लाल हादसे में ना छीने, क्योंकि जिसका जना जाता है, उसका पूरा परिवार खत्म हो जाता है।

यह भी जानें
  • 37 परिवारों के बुझ गए चिराग
  • 26 दिन में 37 मौत 60 घायल
  • 20 सर्वाधिक दुर्घटनाओं वाले प्रदेश के जनपदों में हाथरस भी शामिल
  • 10 माह पहले जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम लागू सुधार अब तक नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें