फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वेतन के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों ने दिया धरना

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड सादाबाद के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर बुधवार को कंप्यूटर ऑपरेटरों ने एक दिवसीय धरना देकर लंबित वेतन भुगतान की मांग उठाई। धरने में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि वे लंबे समय से कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन




ऑपरेटरों ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने उन्हें केवल जनवरी 2026 तक का ही वेतन दिया है। फरवरी और मार्च का भुगतान लंबित है और अप्रैल भी समाप्ति की ओर है। वे कई बार मौखिक और लिखित रूप से अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं।



दो अप्रैल को पत्र देने के बाद 13 अप्रैल को अधिशासी अभियंता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्या बताई गई थी। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि 15 अप्रैल तक एक माह का वेतन मिल जाएगा, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन




ऑपरेटरों ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मानवीय आधार पर शीघ्र हस्तक्षेप कर लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीन शर्मा, अजय कुमार, अविनाश चौधरी, लोकेश कुमार, अजय कुशवाह, आसिफ, संजना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें