फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर के विपरीत दुकान खुली मिलने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

रोस्टर के विपरीत दुकान खुली मिलने पर शुक्रवार को कोतवाली में एक व्यापारी के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि कस्बा सहपऊ में रोस्टर के अनुसार मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कपड़े की दुकान खोलने के दिन डीएम द्वारा निर्धारित हैं। शुक्रवार की दोपहर को एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार ने कस्बे के बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम को विष्णु कुमार एंड संस की बंद कपड़े की दुकान से कुछ आवाजें सुनाई दीं। जब उससे दुकान खोलने के लिए कहा गया तो आवाज आनी बंद हो गई और उसके अंदर बैठे ग्राहकों ने छत के रास्ते से भागने का प्रयास किया। इन ग्राहकों को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद दुकान मालिक राजीव वार्ष्णेय पुत्र विष्णु वार्ष्णेय को भी मौके पर पकड़ लिया। बाद में उच्चाधिकारियों के आदेश पर प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सत्य प्रकाश ने इस दुकानदार के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि इस दुकान से भागने की कोशिश कर रहे ग्राहकों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें