उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बाइक चोरी का एक आरोपी कोरोना जांच में पॉजिटिव निकला है। इससे पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है। सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने कस्बा पुर्दिलनगर निवासी एक युवक को उसके दो अन्य साथियों सहित बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इसके बाद 26 मई को उन्हें अलीगढ़ जेल भेज दिया गया था। जेल जाने से पहले उसकी कोरोना संबंधी जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। उक्त आरोपी अभी अलीगढ़ जेल में ही बंद है।
शनिवार को जब पुलिस प्रशासन को यह पता चला कि जिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था वह कोरोना पॉजिटिव है, तो यहां खलबली मच गई। उन पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार की जा रही है ,जो उसके संपर्क में आए थे। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले आन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।