फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो घंटे 36 मिनट में पूरी की 21 किमी लंबी दौड़

Sun, 25 Oct 2026 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विजयी मुद्रा में मोहन सिंह आर्य। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
सादाबाद। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आयोजित मैराथन में क्षेत्र के गांव मंस्या निवासी अंतरराष्ट्रीय एथलीट मोहन सिंह आर्य ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने आयु वर्ग की 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ ददो घंटे 36 मिनट में पूरी कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

24 अक्तूबर को भारतीय सेना की ओर से तवांग मैराथन के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र से पहुंचे अंतरराष्ट्रीय एथलीट मोहन सिंह आर्य ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का परिचय दिया। वह भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) आगरा में मुख्य लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। मोहन सिंह आर्य की यह उपलब्धि युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी प्रेरणादायक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें