सादाबाद में विधायक को सिंचाई के लिए पानी कीसमस्या बताते विधायक। संवाद
- फोटो : samvad
सरकार किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी मुहैया नहीं करा पा रही। परेशान किसानों ने विधायक गुड्डू चौधरी से मिलकर इसकी शिकायत की।
किसानों ने विधायक को बताया कि निचली मांट ब्रांच गंगनहर से पोषित क्षेत्र के करीब दर्जन भर से ज्यादा नहर, रजबहा और माइनरों में पांच महीनों से पानी नहीं है। इस कारण किसान धान और बाजरा आदि फसलों की सिंचाई के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्र में बारिश कम होने के साथ अघोषित विद्युत कटौती से मुश्किलें और बढ़ गईं हैं, जबकि इस समय फसलों को सिंचाई की बेहद जरूरत है।
कई बार संबंधित अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। इसके बावजूद अभी तक नहर में पानी नहीं आया है। विधायक ने तत्काल मांट ब्रांच गंगनहर के एसडीओ से वार्ता कर चेतावनी दी कि यदि उनके क्षेत्र के सभी नहर, रजबहों और माइनरों में अतिशीघ्र पानी नहीं छोड़ा गया तो विवश होकर कार्यालय पर ताला जड़ दिया जाएगा और किसानों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद