फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को दिए प्रमाणपत्र

Thu, 31 Aug 2023 12:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कन्या सुमंगलम योजना के लाभ​र्थियों को प्रमाणपत्र देतीं डीएम। विज्ञ​प्ति - फोटो : samvad
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस मौके पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन




महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत छह श्रेणियों में 15 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इसमें से दो हजार रुपये जन्म के समय, एक हजार रुपये टीकाकरण के बाद, दो हजार रुपये कक्षा एक में, दो हजार रुपये कक्षा छह में, तीन हजार रुपये कक्षा नौ में, पांच हजार रुपये दसवीं अथवा 12 वीं के बाद तथा डिग्री अथवा डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर पांच हजार रुपये दिए जाते हैं।


कार्यक्रम में लवली, हर्षिता, ईशान, नंदिनी, साधना, अलीशा, वन्या, अदिति, कनक, बुलबुल, काशवी आदि बालिकाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। अमृता तिवारी, ज्योति तोमर, बंटी, कैलाश, मोहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें