फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत अफसरों पर मनमाने तरीके से विद्युत कटौती का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों द्वारा बिजली कटौती की मिल रही समस्याओं को सादाबाद विधायक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बिजली विभाग के अफसरों को आड़े हाथ लिया। इस संबंध में एक पत्र सीएम , ऊर्जा मंत्री , प्रमुुख सचिव ऊर्जा एवं प्रबंध निदेशक आगरा को लिखा है।
विज्ञापन

पत्र के माध्यम से कहा कि मेरे ऊर्जा मंत्री कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्ण कार्य जिले में कराए गए थे। जिस कारण जिला बिजलीघरों में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिले में करीब 50 विद्युत सबस्टेशन मैंने अपने कार्यकाल में बनाए थे। उन्होंने कहा है कि इतने संशाधन उपलब्ध होने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से पूरे जनपद को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, खासकर ब्लॉक-सादाबाद, सहपऊ एवं मुरसान में मुश्किल से घरेलू कनेक्शनों को 10 से 12 घण्टे मिल रही है। वहीं किसानों को ट्यूवेल के लिए मात्र पांच घंटे बिजली मिल पा रही है। आज बिजली विभाग की लापरवाही इस स्तर पर पहुंच गई है कि कोई भी फॉल्ट हो जाने पर पूरा दिन बीत जाने पर भी फॉल्ट सही नहीं होता है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस हद तक लापरवाही की जा रही है कि कागजों में विद्युत आपूर्ति अधिक दर्शायी जा रही है एवं जमीनी स्तर पर उसकी आधी भी विद्युत आपूर्ति आम आदमी तक नही पहुँच रही है। उन्होंने ब्लॉक-सादाबाद, सहपऊ एवं मुरसान में होने वाले अघोषित विद्युत कटौती में सुधार कराकर सुचारू एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति दिलवाने एवं दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें