फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: इगलास रोड फाटक पर दो घंटे जाम में फंसे रहे राहगीर

विज्ञापन
इगलास रोड फाटक पर जाम में फंसे वाहन।संवाद 
विज्ञापन
हाथरस। शहर के इगलास रोड रेलवे फाटक पर शनिवार रात करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। रात आठ बजे से दस बजे तक वाहन चालक और राहगीर जाम में फंसे रहे। सहालग के सीजन में भी रात आठ बजे के बाद चौराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।
विज्ञापन



रात आठ बजे ट्रेन गुजरने के लिए रेलवे फाटक बंद किया गया था। ट्रेन गुजरने के बाद जब फाटक खुला तो दोनों ओर से वाहन चालक बेतरतीब तरीके से निकलने लगे। इससे इगलास रोड, मधुगढ़ी रोड और मथुरा रोड की ओर तालाब चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

बाद में राहगीरों ने खुद ही वाहनों को निकलवाकर जाम खुलवाया। स्थानीय लोगों ने सहालग के सीजन में रात के समय चौराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है। क्षेत्राधिकारी डीके सिंह ने बताया कि फाटक बंद होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें