फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पितृ पक्ष में यात्रियों का संकट, 15 बसें ऑफ रूट

Wed, 07 Oct 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
पितृ पक्ष का असर अब रोडवेज बस सेवाओं पर भी पड़ रहा है। पर्याप्त सवारियां न मिलने के कारण हाथरस डिपो की बसें समय पर संचालित नहीं हो पा रही हैं और उन्हें डिपो कार्यशाला में ही खड़ा करना पड़ रहा है। वर्तमान में 15 बसें ऑफ रूट खड़ी हैं।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में तकनीकी खराबी, मरम्मत या अन्य प्रशासनिक कारणों से रोजाना औसतन पांच से सात बसें ही ऑफ रूट होती थीं, जबकि वर्तमान में यात्रियों के अभाव में यह आंकड़ा बढ़कर रोजाना करीब 15 बसों तक पहुंच गया है। डिपो से विभिन्न मार्गों के लिए निर्धारित समय पर बसें प्लेटफाॅर्म पर तो लगाई जा रही हैं, लेकिन पर्याप्त यात्री न जुटने के चलते फेरों को निरस्त या मर्ज करना पड़ रहा है।
इससे परिवहन निगम को राजस्व का भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। डिपो के सबसे प्रमुख और व्यस्त माने जाने वाले आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर भी हाथरस डिपो की बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। इस रूट पर अलीगढ़, आगरा, खुर्जा, मुरादाबाद, पीतलनगरी आदि डिपो की बसों की भरमार रहती है।
विज्ञापन

यात्रियों की कुल संख्या में आई गिरावट के चलते लोकल यात्रियों का बंटवारा हो रहा है, जिससे हाथरस डिपो की कई बसों को पर्याप्त लोड नहीं मिल पा रहा। मजबूरी में हाथरस डिपो को इस मार्ग पर अपनी बसों की संख्या घटानी पड़ी है। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार का कहना है कि पितृ पक्ष समाप्त होने और शारदीय नवरात्र शुरू होते ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद हैआगामी दिवाली व छठ पूजा के त्योहारी सीजन में यात्रियों का दबाव तेजी से बढ़ेगा, जिसके लिए डिपो स्तर पर सभी ऑफ रूट बसों को दुरुस्त कर पूरी क्षमता से संचालित करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें