फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरसंडा में बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Sat, 14 May 2016 11:58 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सादाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुरसंडा के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुरसंडा में सीएचसी निर्माण को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बजट जारी होेते ही सीएचसी का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए कवायद  की जा रही है। जिले की दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत के रूप में विकसित हो चुकी कुरसंडा में काफी समय से ग्रामीण सीएचसी की मांग कर रहे थे। उन्हें पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सादाबाद तक का सफर तय करना पड़ता था, जिससे मरीजों को काफी दिक्कतें होती थीं। इन समस्याओं को देखते हुए और जिले में ग्रामीण सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए विभागीय अफसरों की ओर से कुरसंडा में सीएचसी के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन से मंजूरी मिल गई है। सीएचसी का निर्माण नेशनल हेल्थ मिशन के तहत किया जाएगा। इसके निर्माण के बाद सादाबाद क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या एक से बढ़कर दो हो जाएगी। फिलहाल, सीएचसी निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था और बजट का निर्धारण होना शेष रह गया है, जो कि शीघ्र ही हो जाएगा। 

- कुरसंडा में सीएचसी निर्माण के लिए जमीन चयनित की गई थी। जमीन उपलब्धता के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। बजट जारी होते ही सीएचसी का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रामवीर सिंह, सीएमओ, हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें