फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति करेगी सीबीएसई स्कूलों की फीस तय

Sun, 29 Jul 2018 12:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला , हाथरस।
विज्ञापन
cbse paper leak
विज्ञापन
 शासन की नीतियों के विपरीत फीस वसूली कर रहे सीबीएसई के विद्यालयों की फीस निर्धारण के लिए अब शीघ्र ही मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी। फीस निर्धारण के लिए बनी समिति फीस निर्धारित कर सभी विद्यालय संचालकों के लिए निर्देश जारी करेगी।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है शासन के निर्देश के बावजूद सीबीएसई के स्कूलों में मानक से अधिक फीस वसूली जा रही है। इसे लेकर जिले में लगातार अभिभावकों द्वारा उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी एवं डीआईओएस को शिकायत सौंपकर मानक से अधिक फीस वसूली पर लगाम लगाने की मांग की जा रही है।

अभिभावकों की शिकायत के बाद डीआईओएस ने टीम गठित कर इस फीस संबंधी अभिभावकों के आरोपों की जांच भी कराई है। जांच में अभिभावकों की शिकायत की पुष्टि हुई है। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि विद्यालयों में सीबीएसई के नियमों के विपरीत फीस वसूली जा रही है। डीआईओएस सुनील कुमार ने यह जांच रिपोर्ट संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेज दी है। 
विज्ञापन


अब इस रिपोर्ट के बाद मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शासन के मानक के अनुरूप विद्यालयों की फीस निर्धारित की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि उनकी रिपोर्ट के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जानकारी दी है कि शीघ्र ही इस संबंध में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें सीबीएसई के विद्यालय संचालकों को निर्धारित फीस वसूली के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। जिन विद्यालयों ने मानक से अधिक फीस वसूल की है, उस फीस को समायोजित कराया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें