फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र चिकित्सक नहीं होने पर कमिश्नर बिफरे

Thu, 28 Feb 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में हरिआई हॉस्पीटल के संचालन को लेकर बैठक करते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। हरि आई हॉस्पिटल ट्रस्ट के प्रभावी संचालन के लिए कमिश्नर अलीगढ़ अजयदीप सिंह ने बुधवार को सदस्यों और अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। कमिश्नर ने सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर से मरीजों के पंजीकरण और चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली। कमिश्नर ने वहां आंख के चिकित्सक नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि हॉस्पिटल के पीछे की दीवार टूटी हुई हैं। नए विद्युत कनेक्शन नहीं कराने और हरि आई हॉस्पिटल ट्रस्ट के खाते के बारे में शिकायत की। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जिनके द्वारा सफाई कराई गई है। कमिश्नर ने डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य को कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम सदर से हॉस्पिटल के पीछे टूटी हुई दीवार की मरम्मत कराने और लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांधी आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों को एसडीएम सदर और सीएमओ के साथ निरीक्षण करने के निर्देश दिए। गांधी आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों को सप्ताह में एक दिन मरीजों के देखने के लिए कहा। इस मौके पर एडीएम अशोक कुमार शुक्ला, एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह, ईओ नगर पालिका, ईडीएम मनोज उपाध्याय, समाजसेवी मधु शंकर अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें