फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शे में जा रही युवती पर किया कमेंट, बवाल

Wed, 30 Jan 2019 12:25 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास बवाल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर रिक्शे में जा रही युवती पर दूसरे समुदाय के युवक ने कमेंट कर दिया। जिसके बाद युवती के परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पीट डाला और पुलिस के हवाले कर दिया।  मामला चूंकि दो समुदायों के बीच का  था, इसलिए वहां तनाव व्याप्त हो गया और आनन-फानन दुकानें बंद हो गई। यहां पर हुए हंगामे के बाद तीन थानों को पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।  
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड के सामने से रिक्शे में सवार हो एक युवती अपने भाई के साथ घर जा रही थी। इसी बीच वहां पर दुकान करने वाले चंदू निवासी मधुगढ़ी ने युवती को घूरते हुए कुछ कमेंट पास कर दिया। यह बात युवती ने अपने घर पर बताई तो उसके परिवार के लोग आरोपी के पास आ गए और उसे पकड़ कर पीट डाला। यहां पर आरोपी के साथ भी कुछ लोग आए, जिन्हें युवती के परिजनों के साथ आए लोगों ने दौड़ा दिया।

मामला काफी गंभीर होने के कारण सूचना मिलते ही कोतवाल जेएस पंवार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद सीओ सिटी सुमन कनौजिया भी वहां पहुंच गईं। कोतवाली में आरोपी को लोग पकड़ गए ले आए। यहां पर काफी भीड़ लग गई। वहीं बस स्टेंड के पास मीट की दुकान करने वाले दुकान बंद कर भाग गए। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें