फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स को सामाजिक कार्य करने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों से मिलते कमांडिंग ऑफिसर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सरस्वती डिग्री कॉलेज पहुंचे एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी ने कैडेट्स का परिचय लिया और उन्हें एनसीसी का महत्व बताया। उन्होंने सभी को सेना में भर्ती होने के लिए अपनी वार्ता कौशल को सुधारने और सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें रक्तदान करने के लिए बधाई भी दी।
विज्ञापन

नौ यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल नवजोत सिंह कंग निरीक्षण को कॉलेज पहुंचे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अतीत श्रीवास्तव एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर स्वतेंद्र सिंह ने किया उनके आगमन पर पायलट के रूप में सीनियर अंडर ऑफिसर मुस्कान जादौन एवं सीनियर अंडर ऑफिसर मयंक अग्रवाल उपस्थित थे। कर्नल ने सभी एनसीसी कैडेटों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया। जिसमें महाविद्यालय की समस्त बीएससी फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर और थर्ड ईयर के कैडेट्स उपस्थित थे। मौके पर बटालियन से सूबेदार विजय कुमार यादव भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें