फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अवैध ठेका चलाकर कर रहे थे वसूली, दो गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की आड़ में अवैध तरीके से टेंपो चालकों से उगाही का ठेका चला रहे दो लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में एसपी के निर्देश पर टीआई अनूप कुमार ने कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर मामला सुर्खियों में आने के बाद एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने सीओ सिटी व टीआई को जांच के निर्देश दिए थे। छानबीन में सामने आया कि नगर पालिका से ठेकेदार को प्रति टेंपो 20 रुपये शुल्क वसूलने के निर्देश दिए हैं, जब कि ठेकेदार 50 से 60 रुपये तक वसूल रहा है।



छानबीन के बाद शुक्रवार शाम को टीआई ने रिंकू मिश्रा निवासी बालापट्टी व सोनू इब्राहिम निवासी मोहल्ला सिद्धार्थ नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सोनू व रिंकू डरा धमकाकर टेंपो चालकों से वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन



जो नहीं देता तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस गिरोह में कई लोग सक्रिय रहते थे, जो टेंपो चालकों को घेरे रहते थे। एसपी ने बताया कि प्रकरण में जांच चल रही है। अभी और लोगों के नाम सामने आए हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें