फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब नगर पालिका भी वसूलेगी वाहनों से कर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर चलने वाले वाहन स्वामियों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। अब नगर पालिका शहर में चलने वाले वाहनों से कर वसूलेगी। इस कदम से वाहन स्वामियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा तो नगर पालिका की आमदनी बढ़ेगी।
उल्लेखनीय है कि अब तक नगर पालिका द्वारा ई रिक्शों का पंजीकरण किया जा रहा था। 500 से अधिक ई रिक्शा चालकों ने नगर पालिका में पंजीकरण भी करा लिया है। अब शासनादेश के तहत नगर पालिका प्रशासन वाहनों से टैक्स वसूलने की तैयारी में जुट गया है। कर की अलग-अलग दरें भी वाहनों के हिसाब से तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार लिया जाएगा टैक्स
दो सीटर ऑटो रिक्शा से 360 रुपये, सात सीटर ऑटो रिक्शा से 720 रुपये, चार सीटर रिक्शा 500 रुपये, मिनी बस से 1,500 रुपये, बस से 2,500 रुपये, तांगे से 50 रुपये, किराये के रिक्शे से 150 रुपये, निजी चलित रिक्शे से 75 रुपये, हथठेला से 25 रुपये, बैलगाड़ी और भैंसा गाड़ी से 25 रुपये, ट्रॉली से 150 रुपये सालाना कर लिया जाएगा। हालांकि ये दरें कई साल पुरानी हैं। इनमें फेरबदल भी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें