फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मौसम में बदलाव के साथ बढ़े सर्दी-बुखार के मरीज

Fri, 07 Feb 2025 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बार-बार आ रहे बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 274 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 50 मरीज मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन

सीएचसी पर बृहस्पतिवार की सुबह से ही मरीजों की कतार लगी रही। पर्चा व दवा काउंटर हो या चिकित्सकों के कक्ष या फिर पैथोलॉजी लैब, हर जगह मरीजों की भीड़ नजर आई। सीएचसी प्रभारी डाॅ.दलवीर सिंह रावत ने बताया कि सीएचसी पर लगातार वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। इन्हें परामर्श और दवाओं के साथ इस मौसम में खास एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
बृहस्पतिवार को सीएचसी पर 16 महिलाओं की एचआईवी, 15 लोगों की स्पूटम और 40 महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। एक मरीज क्षय रोग से पीड़ित मिला। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि इस मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। लोगों को नियमित व्यायाम करना चाहिए। पर्याप्त पानी पीना चाहिए और पौष्टिक भोजन करना चाहिए। सुबह व शाम को गर्म एवं फुल बाजू के कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें