फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीएमओ को चिकित्साधिकारी मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन रोका

Tue, 30 May 2023 11:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

डॉ राहुल गोस्वामी चिकित्साधिकारी एवं रमेश  सफाई कर्मचार अनुपस्थित मिले। दोनों मेंडू में ड्यूटी कर रहे हैं। सीएमओ ने डॉ राहुल गोस्वामी चिकित्साधिकारी का निरीक्षण के एक दिन के वेतन पर रोक लगाई।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सीएमओ डॉ मंजीत सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ राहुल गोस्वामी चिकित्साधिकारी एवं रमेश सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने डॉ राहुल गोस्वामी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


सीएमओ ने सबसे पहले हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर सोखना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ज्योति-सीएचओ उपस्थित मिलीं। साफ-सफाई व्यवस्था असंतोषजनक मिलीं। सीएचओ ने बताया कि उन्हें अभी तक केन्द्र का चार्ज नहीं दिया गया है। केंद्र पर बिजली व पानी की व्यवस्था नहीं है। सीएमओ द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, महौ को तत्काल प्रभाव से बिजली, पानी, फर्नीचयर एवं अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हाथरस जंक्शन का निरीक्षण के समय साफ-सफाई से सीएमओ संतुष्ट दिखे। उपस्थित रजिस्टर चैक किया।

डॉ राहुल गोस्वामी चिकित्साधिकारी एवं रमेश  सफाई कर्मचार अनुपस्थित मिले। दोनों मेंडू में ड्यूटी कर रहे हैं। सीएमओ ने डॉ राहुल गोस्वामी चिकित्साधिकारी का निरीक्षण के एक दिन के वेतन पर रोक लगाई। इसके बाद सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दराराऊ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई से सीएमओ संतुष्ट दिखे। 
विज्ञापन


डिलीवरी रजिस्टर में प्रसूताओं के नाम के आगे उनका खाता संख्या नहीं लिखा था। सीएमओ ने प्रसूताओं के खाता संख्या लिखने के निर्देश दिए।इसके बाद सीएमओ ने आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उपकेन्द्र पुरदिलनगर के दौरान उपकेन्द्र का भवन जर्जर पाया गया। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हसायन को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें