हाथरस के सासनी में तीनों पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 209 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने उनको रोगों के अनुसार दवा दी।
विज्ञापन
टिकरी में डॉ. अनंत ने बताया कि पीएचसी पर 73 मरीजों को दवा दी। इसमें 14 मरीज बुखार पीड़ित मिले। सभी दवा दी गई। पीएचसी कौमरी पर डॉ. आनंद माहौर ने 78 मरीज देखे, जिसमें 16 मरीज खांसी से पीड़ित थे। इनकी जांच कराकर दवा दी गई। केंद्र पर 11 मरीज बुखार से पीड़ित पहुंचे।
सलेमपुर पीएचसी पर डॉ. नीलम ने 61 मरीजों को दवा दी। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर दलबीर सिंह रावत ने पीएचसी का निरीक्षण किया। चिकित्सकों को हिदायत दी कि चिकित्सक किसी भी मरीज को बाहर से दवा न लिखें।