फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फर्जी आतिशबाजी मामले में लिपिक पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Jan 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन न्याय सहायक रामप्रकाश कुलश्रेष्ठ पर फर्जी और कूटरचित आतिशबाजी लाइसेंस जारी करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता जयकुमार शर्मा का आरोप है कि रामप्रकाश कुलश्रेष्ठ ने डीएम के फर्जी हस्ताक्षर करके 18 आतिशबाजी लाइसेंस जारी किए, जिनसे अवैध रूप से आतिशबाजी बेची जा रही थी।


जब लाइसेंस धारकों ने नवीनीकरण के लिए लाइसेंस प्रस्तुत किए, तो पता चला कि वे फर्जी हैं। अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में गठित त्रिसदस्यीय जांच समिति ने आरोपों को सही पाया और आपराधिक कार्रवाई की संस्तुति की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें