फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, उठाया कूड़ा

Thu, 17 Aug 2023 11:59 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों की एक दिन की हड़ताल के बाद बृहस्पतिवार से सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। हड़ताल खुलने के साथ ही शहर के गली-मोहल्ले, प्रमुख बाजार चौक-चौराह पर दो दिन से जमा कूड़ा उठा सका।
विज्ञापन




बता दें कि सोमवार को नगर पालिका परिषद में वार्ड नंबर नौ के सभासद व एक आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी थी।



सभासद की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका परिषद के ताले नहीं खुलने दिए थे और वहां जमकर नारेबाजी-प्रदर्शन कर धरना दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें