संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
गांव जारऊ निवासी सुनील कुमार पुत्र महावीर सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उसके चाचा देवेंद्र सिंह पुत्र यादराम सिंह निवासी जारऊ जिला हाथरस उम्र करीब 40 साल वाहन लोडर बुलेरो संख्या यूपी 80 डीटी 9853 पर क्लीनर की नौकरी करते हैं। 29 जून को वह वाहन लेकर सादाबाद की से बौहरे के वास कोल्ड स्टोर से आलू भरने जा रहे थे, जैसे ही हाथरस आगरा रोड पर बौहरे के बास के बंबे पर पहुंचे तो वहां गाड़ी का पहिया पंक्चर हो गया, जिसको वह बदल रहे थे, उसी समय शाम करीब आठ बजे अज्ञात वाहन हाथरस की तरफ से तेज गति से आया और क्लीनर को टक्कर मारकर भाग गया, इससे क्लीनर को गंभीर चोट आई और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।