पिता चलाते हैं आटा चक्की
मुरसान क्षेत्र के एक गांव में मृतक के परिजन आटा चक्की चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि 8 मई की दोपहर करीब 3 बजे छात्र उम्र 7 वर्ष अपनी आटा चक्की से शौच करने की बोलकर खेत के लिए निकला था। जब करीब एक घंटा तक छात्र नहीं लौटा तो परिजनों उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रात होने तक जब बच्चा का पता नहीं चल सका तो परिजन मुरसान कोतवाली पहुंच गए। पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी।
दूसरे दिन पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने बच्चे की तलाश करने की बात कहकर परिजनों को लौटा दिया। परिजन बिना लिखित शिकायत दिए वापस लौट आए। बच्चे के लापता होने के दूसरे दिन फिर से परिजन पुलिस के पास बच्चे की खोजबीन कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने लापता होने के करीब 24 घंटे बाद गुमशुदगी दर्ज कर ली और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
बच्चे के बंधे हुए थे पैर, अर्धनग्न अवस्था में था शव
तीसरे दिन शनिवार की सुबह गांव के रहने वाले भूरी सिंह के चरी के खेत में बदबू आने के कारण गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और वहां पर लापता बालक का क्षत विक्षत अवस्था में लहूलुहान शव मिला। सूचना पर मुरसान पुलिस सहित थाना चंदपा पुलिस भी पहुंच गई। बच्चे के शव पर चोट के निशान व पैर बंधे हुए थे। शव अर्धनग्न अवस्था में था। परिजनों ने पुलिस से बालक की हत्या होने की आशंका जताई। मामले की जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। इधर, पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस बोली- पोस्टमार्टम के बाद कुकर्म की स्थिति होगी साफ
छात्र की गला दबाकर हत्या हुई है। हत्यारोपी की तलाश की चार टीमें गठित कर दी गई हैं। अभी फिलहाल बच्चे के साथ कुकर्म होने की आशंका लगाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
-चिरंजीवनाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक