पीएमश्री संविलियन विद्यालय अहवरनपुर में कक्षा सात और आठ के छात्रों के बीच मैत्री कबड्डी मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कक्षा आठ की टीम ने कक्षा सात की टीम को आठ अंकों से पराजित कर जीत दर्ज की।
विजेता कक्षा आठ की टीम में मोहित, चिराग, सूरज, हेमंत, अर्जुन और करन ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा सात की टीम में लकी, सुमित, दीपेश, दुर्गेश, आशीष, कार्तिक, सुमित और सोहन ने भी अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अंततः टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक गिर्राज सिंह, शिक्षक छैलबिहारी, सरिता, ममता और प्रीति मौजूद रहीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।