फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो समुदाय के युवकों में चले लाठी-डंडे, पथराव

Sat, 11 Jul 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मधुगढ़ी में देर रात दो समुदाय के युवकों के बीच जमकर मारपीट व पथराव हुआ। पूरे इलाके में भारी अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए और लोगों ने भय के मारे अपने घरों के खिड़की-दरवाजे बंद कर लिए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। मधुगढ़ी चौराहा पर प्राइवेट अस्पताल के पास ललित निवासी मथुरा रोड तथा वसीम निवासी मधुगढ़ी के बीच झगड़ा हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्ष के युवक एकत्रित हो गए।
दोनों में जमकर मारपीट व लाठी-डंडे चले। कुछ युवकों ने ईंट व पत्थर भी फेंके, जिससे वहां भगदड़ मच गई। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। भारी संख्या में फोर्स ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष से ललित, प्रवीण कुमार निवासी मनीपुर इगलास जिला अलीगढ़ व पांच अज्ञात तथा दूसरे पक्ष से वसीम व नदीम निवासी मधुगढ़ी व आठ अज्ञात के खिलाफ बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि चारों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है। इलाके में शांति व्यवस्था कायम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें