फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगला दुर्जिया में दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला दुर्जिया में बुधवार सुबह दो पक्षों के बीच रंजिश को लेकर जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। जिससे गांव में दहशत फैल गई और लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन





थाना पुलिस के उपनिरीक्षक सुनील कुमार द्वारा गांव नगला दुर्जिया निवासी ओमी उर्फ ओमप्रकाश, अजीत, बलराम, बंटू, वीरपाल, नीरज, हाकिम, अमित, अनूप, छोटू, सुल्तान, पुष्पे, जितेंद्र, मनोज, प्रमोद, नरेंद्र, भूरा, रामेश्वर, अंकित, विनोद, रवेंद्र, राकेश, रंजित व 16-20 अज्ञात लोगों को रिपोर्ट में नामजद किया गया है।



उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष लाठी-डंडों और पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। गांव में भगदड़ के हालात बन गए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकियां देते रहे।
विज्ञापन




अतिरिक्त पुलिस पहुंचने के बाद स्थिति को काबू में किया गया। पुलिस ने प्रथम पक्ष से ओमी उर्फ ओमप्रकाश, पुष्पे, अमित और जितेंद्र सिंह को तथा दूसरे पक्ष से अमित, भूरा उर्फ अंकित, नरेंद्र और विनोद को गिरफ्तार किया। जितेंद्र सिंह के पास से 315 बोर का जिंदा कारतूस तथा नरेंद्र के पास से 315 बोर का खोखा कारतूस बरामद हुआ।




दोनों ने फायरिंग की बात स्वीकार करते हुए तमंचा अपने परिजनों को देकर भाग जाने की बात कही। मौके पर पड़े लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों की पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई। बरामद सामान को सील कर कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, सीएलए एक्ट और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें