फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों के निर्माण अनियमितता पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव बरई शाहपुर से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालयों निर्माण में अनियमितता पर प्रधान, सचिव से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

उपनिदेशक पंचायतराज को मौके पर नहीं मिले 49 इज्जतघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ब्लॉक सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत बरई शाहपुर में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा शौचालयों के निर्माण में अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने इस संबंध में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
उपनिदेशक पंचायतराज द्वारा ग्राम पंचायत बरई शाहपुर में की गई जांच में शौचालय निर्माण की स्थिति बेहद चौंकाने वाली सामने आई है। जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि ग्राम पंचायत में 49 इज्जतघरों का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। इस प्रकार 5.88 लाख रुपये का कार्य प्रमाणित नहीं हो सका। ग्राम पंचायत में दो इज्जतघरों में एक गड्ढे का निर्माण कराया गया है। 12 इज्जतघरों में गड्ढों का निर्माण ही नहीं हुआ है। 10 शौचालयों का निर्माण अपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

210 इज्जतघरों के सापेक्ष 11 इज्जतघरों में ही पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है, जबकि टंकी निर्माण के लिए दो हजार रुपये प्रति शौचालय के लिए धनराशि अनुदान के रूप में दी गई है। 66 इज्जतघरों का स्टोर रूम के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इज्जतघरों में तकनीकी कमियां पाई गई हैं। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने इस प्रकरण में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव का नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समयावधि में डीपीआरओ कार्यालय में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें