फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अंबरीष जी शोभायात्रा से उल्लास में डूबा शहर

Sun, 29 Oct 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा के बैनर तले शनिवार को शहर में क्षत्रिय स्वर्णकार कुल शिरोमणि राजर्षि महाराजा अंबरीष जी जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा से पूरे शहर में उल्लास और उत्सव का माहौल दिखाई दिया। समाज के लोगों ने महाराजा अंबरीष जी की आरती उतारी व भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन





शोभायात्रा से पूर्व महाराजा अंबरीष चौक पर पूजा-अर्चना की गई। लोहट बाजार स्थित मंदिर श्री गंगा महारानी में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व नगर पलिका अध्यक्ष आशीष शर्मा के साथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, आगरा से आए मनोज वर्मा, सतीशचंद्र माथुर, संजय वर्मा, फिरोजाबाद के सुखदेव वर्मा के अलावा हाथरस से जयंती संयोजक अरविंद सोनी, मुख्य सलाहाकार राजकुमार कोठीवाल, उपाध्यक्ष बलवीर वर्मा, व्यवस्थापक गौरव वर्मा आदि शामिल रहे।



शोभायात्रा में आगे सहयोगियों के साथ काली मैया की टोली रही। मां काली की झांकी सबसे अलग थी। भोले शंकर की टोली तांडव नृत्य करते हुए चल रही थी। नंदी पर सवार भगवान शिव सर्प के साथ, राम लक्ष्मण को कंधे पर लिए हनुमान, बिहारीजी और खाटू श्याम सहित लगभग दो दर्जन अन्य झांकियां शामिल थीं।
विज्ञापन





वहीं महाराजा अंबरीष जी की झांकी आकर्षित कर रही थी। शोभायात्रा में शामिल अतिथियों का अध्यक्ष अरविंद सोनी, मुख्य सलाहकार राजकुमार वर्मा कोठीवाल, उपाध्यक्ष बलवीर सिंह वर्मा सराफ, कन्हैयालाल वर्मा, किशन लाला, दीपक वर्मा, राजेंद्र बाबू वर्मा आदि ने फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। शोभायात्रा विभिन्न बाजारों से होती हुई अलीगढ़ रोड गांधी पार्क तिराहा स्थित कृपाराम कोठीवाल धर्मशाला पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।




आयोजन में शैलेंद्र माथुर, चंदन सिंह वर्मा, किशनलाल गुड्डू, पदम सिंह वर्मा, विक्रम वर्मा, राकेश वर्मा, अभिषेक वर्मा, अशोक वर्मा, वीरेंद्र पहलवान, सुनील वर्मा, हरिओम वर्मा, रेहिताश वर्मा, डाॅ. सुरेशचंद्र वर्मा, मुरारीलाल वर्मा, कैलाश बाबू, सुनील माथुर, महेश वर्मा, सुरेंद्र सोनी, गौरव वर्मा, दिलीप बाबू वर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें