फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लाला के बाबा की भक्ति में डूबा शहर, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
 बाबा गया प्रसाद जी महाराज की प्रतिमा पर दीप दान कर आरती करते पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा । - फोटो : samvad
विज्ञापन
संत पं. गयाप्रसाद महाराज (लाला के बाबा) की 134वीं जयंती रविवार को गोवर्धन सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से देर रात तक शहर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ श्रीकृष्ण गोशाला में गो पूजन, तुलसी पूजन और बधाई गान के साथ हुआ। इसके बाद करीब एक घंटे तक संगीतमयी हरिनाम संकीर्तन हुआ। फिर गोशाला से मैंडू गेट स्थित गोपाल धाम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
गोपाल धाम में दूध, दही, शहद, देशी घी और बूरे से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंचामृत अभिषेक किया गया। शाम को गिरिराज महाराज का फूल बंगला सजाया गया और छप्पन भोग अर्पित किए गए। शृंगार के लिए गोवर्धन से विशेष कारीगर भी आए। शाम को महाआरती के बाद शहर की प्रमुख संकीर्तन मंडलियों ने वाद्य यंत्रों के साथ हरिनाम संकीर्तन किया। देर रात तक गिरिराज महाराज और संत गयाप्रसाद महाराज के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आयोजन में पंडित भोला शंकर शर्मा, श्याम सुंदर गोयल, दाऊदयाल वार्ष्णेय, सीताराम अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, श्रीकृष्ण अग्रवाल, मदन मोहन अग्रवाल, शिव कुमार, हरीश अग्रवाल, राकेश वर्मा, उमेश शर्मा, मनोज अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें