फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल डालने के लिए भंग की शहर की पेयजल आपूर्ति

Sun, 29 Jul 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन ठीक कराते चेयरमैन आशीष शर्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
निजी टेलीकॉम कंपनियों ने शहर की पेयजल आपूर्ति भंग कर दी है। टेलीकॉम कंपनियों ने बिना नगर पालिका प्रशासन की परमिशन लिए शहर में जगह-जगह खुदाई कर दी और नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन को ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


इसका खुलासा रविवार को उस समय हुआ, जब नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पालिका के अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने के लिए की जा रही मरम्मत के काम का निरीक्षण किया। टेलीकॉम कंपनियों ने पानी की आपूर्ति वाली लाइन में अपनी केबल डाल रखी थीं। अधिशासी अधिकारी ने स्वदेश आर्य इन कंपनियों के खिलाफ थाना हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। इसकी सूचना डीएम और अन्य अधिकारियों को भी दी गई है।  

शहर में पिछले काफी समय से लोगों को नगर पालिका का पेयजल नहीं मिल रहा। स्थानीय खाती खाना के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की। लेबर कॉलोनी में भी करीब एक महीने से पालिका का पानी नहीं पहुंच रहा। यहां के लोगों ने तो कई बार नगर पालिका आकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


डीएम और एसडीएम के सामने भी जोर-शोर से समस्या को उठाया। इस पर नगर पालिका प्रशासन ने अपने मजदूर लगाकर भूमिगत वाटर लाइन में डिफॉल्ट का पता लगाने के लिए खुदाई शुरू करा दी। पालिका प्रशासन ने जब गांधी पार्क तिराहा, खातीखाना आदि स्थानों पर खुदाई कराई तो यह बात सामने आई कि नगर पालिका की जिन पाइप लाइनों से पानी की सप्लाई होती है, वहीं कई निजी टेलीकॉम कंपनियों की केबल डली हुई हैं।

इन भूमिगत केबल को डालने के लिए नगर पालिका की पाइप लाइन में कई जगहों पर सूराख कर दिए गए हैं और इसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, ईओ स्वदेश आर्य और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो उन्होंने यह स्थिति देखी। फिलहाल नगर पालिका इन क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सही करा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें