मेला परिसर में तैयार होता दंगल के लिए अखाड़ा। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जैसे-जैसे बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे ही इसकी तैयारियां परवान चल रही हैं। मेला परिसर में सर्कस और झूला आदि लगाने का काम तेजी से चल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में चल रहीं तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है। मेले में साफ-सफाई व अन्य काम तेजी से चल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि दो सितंबर से मेला श्रीदाऊजी महाराज का विधिवत शुभारंभ होने जा रहा है। मेले में महिला बाजार अन्य स्थानों पर दुकानों का लगना शुरू हो गया है। खास बात यह है कि इस बार मेले में जिम्मी सर्कस, ब्रेक डांस, रेंजर, टोरी टोरा, वाटर पार्क सहित कई झूले लगाए जा रहे हैं।
दंगल स्टेडियम की सीढ़ियों पर रंगाई-पुताई सहित अन्य कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों द्वारा मेला क्षेत्र में मोबाइल टॉयलेट भी स्थापित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों के संयोजक भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया के जरिये प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।