नीलगाय हादसे का सबब बन रहे हैं। अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई और गाड़ी के अगले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बिसावर के ऊंचागांव (सुसाइन) पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वह कांस्टेबल के साथ सादाबाद से चौकी जा रहे थे।
विज्ञापन
रमचेला गांव के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और उनकी गाड़ी के अगले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान चौकी प्रभारी और कांस्टेबल को कोई चोट नहीं आई।
टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को मौके से हटवाया। कोतवाल विजय कुमार ने बताया है कि दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।