संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सामाजिक समस्याओं को कैनवास पर उकेरने वाले चित्रकार भेद प्रकाश सिंह हाथरसी को पद्म विभूषण-नंदलाल बोस की जयंती पर स्वदेश संस्थान द्वारा आयोजित ऑनलाइन राष्ट्रीय ललित कला प्रदर्शनी में पद्म विभूषण-नंदलाल बोस नेशनल गोल्डन आर्टिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
चित्रकार हाथरसी ने बताया कि उन्होंने जीवन भ्रमण के दौरान समाज में व्याप्त रूढ़िवादी परंपराओं एवं अपने मुख पर मुखौटा लगाकर घूम रहे दरिंदों एवं नारी के सम्मान को तार-तार करने वालों के विरोध को पेंटिंग में उकेरने का प्रयास किया है। उनकी यह पेंटिंग देश की बेटियों को आत्मरक्षक और वहशी दरिंदों को सबक सिखाने के लिए समर्पित है।