फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिमनियां खामोश, दस हजार लोगों की रोजी-रोटी पर संकट

सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।विभिन्न मांगों को लेकर ईंट भट्ठा एसोसिएशन ने हड़ताल शुरू कर दी है।अपनी मांगों को लेकर भट्ठा एसोसिएशन डीएम को ज्ञापन देगी और दस नवंबर को दिल्ली में हुंकार भरेंगी।भट्ठा एसोसिएशन के हड़ताल पर जाने के चलते श्रमिकों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
हाथरस में बंद पड़ा ईंट भट्ठा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर ईंट भट्ठा एसोसिएशन ने हड़ताल शुरू कर दी है। एक अक्तूबर से पथाई का काम भी बंद है। हड़ताल के कारण भट्टों पर काम करने वाले करीब दस हजार श्रमिकों के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो रहा है। अपनी मांगों को लेकर भट्ठा एसोसिएशन डीएम को ज्ञापन देगी और दस नवंबर को दिल्ली में हुंकार भरेंगी।
उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा ईंट की बिक्री पर जीएसटी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा लाल ईंट को सरकारी प्रयोग में नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में ईंट भट्ठा कारोबारी आंदोलित हैं। विभिन्न मांगों को लेकर एसोसिएशन ने 12 से 17 सितंबर के बीच सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

अब एक अक्तूबर से शुरू होने वाले उत्पादन का काम भी बंद है। भट्ठा एसोसिएशन के हड़ताल पर जाने के चलते श्रमिकों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। वहीं सरकार को राजस्व का भी नुकसान होगा।
विज्ञापन

इस मामले में भट्टा एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गोयल का कहना है कि दशहरा के बाद डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। जो ईंट वर्तमान में मौजूद हैं उनकी बिक्री करने के साथ जीएसटी जमा की जा रही हैं। विभिन्न मांगों को लेकर दस नवंबर को दिल्ली में संसद का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें