फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नए शैक्षिक सत्र से नए भवन में पढ़ेंगे केंद्रीय विद्यालय के बच्चे

Fri, 28 Jul 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय का भवन।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अगले शैक्षिक सत्र से नए विद्यालय भवन में अध्ययन करने को मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय प्रशासन की ओर से पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन भवन को 31 जनवरी 2024 तक कार्य पूर्ण कर हैंडओवर किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा गया है। इस भवन में 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी। परिसर में स्टाफ के लिए आवास की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन







केंद्रीय विद्यालय का संचालन वर्तमान मं शहर से करीब नौ किलोमीटर दूर टुकसान में अस्थायी भवन में संचालित किया जा रहा है। शासन की ओर से यहां तालाब चौराहे के निकट पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में नए भवन का तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है। 25 करोड़ रुपये की लागत से इस भवन के निर्माण में तीन मंजिलें तैयार की जा रही है।



इस विद्यालय परिसर में ही स्टाफ के रहने के लिए आवास की भी व्यवस्था की जा रही है। शहर से नौ किलोमीटर दूर टुकसान में अस्थायी भवन में केंद्रीय विद्यालय के संचालन के कारण विद्यालय प्रशासन के साथ बच्चों व अभिभावकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब जल्द ही अभिभावकों व बच्चों की परेशानी दूर हो सकेगी।
विज्ञापन




विद्यालय संगठन की ओर से कार्यदायी संस्था को 31 जनवरी 2024 तक भवन का निर्माण पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसे लेकर कार्यदायी संस्था को पत्र जारी कर दिया गया। अब तक केंद्रीय विद्यालय में 10 वीं तक की कक्षाओं का संचालन होता था। नए भवन में 12 वीं तक की काक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इस भवन में 900 विद्यार्थियों के पढ़ने की व्यवस्था होगी। अब तक महज 428 विद्यार्थियों को ही इस विद्यालय के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। केंद्रीय विद्यालय के नए भवन में 35 कमरे बनाए जाएंगे।







31 जनवरी 2024 तक केंद्रीय विद्यालय के नए भवन को हैंडओवर किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र भेज दिया गया है। नए शैक्षिक सत्र में कक्षाओं के संचालन का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन


-नरेश कुमार, प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें