बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। इसी बीच बच्चे ने आंगन में लगे बिजली के बोर्ड में अपनी अंगुली डाल दी। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन बच्चे को मूर्छित अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव हैदर नगर में 30 जून की दोपहर एक तीन साल के बच्चे ने बिजली के बोर्ड में अंगुली डाल दी। करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव नानऊ के मजरा हैदर नगर निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ भूरा का तीन वर्षीय बेटा कार्तिक 30 जून की दोपहर घर के आंगन में खेल रहा था। इसी बीच बच्चे ने आंगन में लगे बिजली के बोर्ड में अपनी अंगुली डाल दी। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन बच्चे को मूर्छित अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।