फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सर्प दंश से बालक की गई जान

Thu, 27 Jun 2024 06:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुबकरा में सर्प दंश से सात वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। उसकी मौत से माता-पिता का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

गांव सुबकरा निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ शैलू के दो पुत्र हैं। इनमें छोटा पुत्र सात वर्षीय रोबिन सिंह सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बेड पर सो रहा था। उसने पेट में दर्द उठने की बात कही। इसी दौरान घर पर एक सांप दिखाई दिया, जिसे मार दिया था, लेकिन अंदाजा नहीं था कि उनके बेटे को सांप ने डसा है। वह बेटे को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने सर्प दंश की जगह हृदयगति रुकने से मौत होने की बात कही। जबकि मंगलवार की सुबह रोबिन का चेहरा नीला पड़ने लगा था। इस पर बॉयगीरों के पास ले गए तो उन्होंने सर्प दंश से मौत होने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें