फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: श्वास की नली में खाना अटकने से बच्चे की मौत

Thu, 22 Oct 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रिहांश का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन के गांव नगला झंडू में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में पांच साल के मासूम रिहांश की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने श्वास नली में खाना अटकने से मौत होने की आशंका जाहिर की। नगला झंडू निवासी जगवीर सिंह बीएसएफ में तैनात हैं। उनका पांच साल का बेटा रिहांश मंगलवार देर रात नमकीन खा रहा था।
बताते हैं कि खाते-खाते अचानक बच्चा बेहोश हो गया। बच्चे के ताऊ व अन्य लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां व परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि बच्चे की श्वास नली बाधित होने के कारण मौत की जानकारी मिली थी। मानवीय दृष्टिकोण से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें