फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
रोते बिलखते प्रांशु के परिजन। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सोमवार की सुबह सात बजे एक बालक की मौत हो गई। बालक सुबह मकान की सीढ़ियों से छत पर जा रहा था। तार मकान की छत के काफी नजदीक से गुजर रही थी। सीढ़ियां भीगीं होने की वजह से उसमें करंट आ रहा था।
जानकारी के मुताबिक गुतहरा ग्राम पचांयत के मौजा नगला बंजारा निवासी धर्मेंद्र का पुत्र प्रांशु (08) सोमवार की सुबह सात बजे सीढ़ियों से किसी काम से छत पर जा रहा था। शाम को क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से सीढ़ियां भींगी हुई थीं। मकान के छत से एचटी लाइन काफी नजदीक से गुजर रही थी। इस कारण छत एवं सीढ़ियों में हाईटेंशन तार का करंट आया और बालक उसकी चेपट में आ गया। ग्रामीणों ने लकड़ियों एवं बांस से बालक को तार से अलग किया। आनन-फानन में परिजन उसे सादाबाद इलाज के लिए ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक की मौत की सूचना पर गांव में शोक के साथ आक्रोश की लहर दौड़ गई एवं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। बालक के शव आने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण गुतहरा बिजली सबस्टेशन पहुंच गए। थोड़ी देर बाद किशोर के परिजन भी उसके शव को लेकर सब स्टेशन पर आ गए। ग्रामीणों के आते ही बिजली कर्मी बिजली घर पर ताला लगाकर भाग गए। बिजली घर के घेराव की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ सादाबाद थाने की भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण शांति से बालक का शव रखकर उच्चाधिकारियों के आने और मृतक के परिवार की मुआवजा देने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद एसडीएम सादाबाद राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम एवं कोतवाल राजवीर सिंह के काफी समझाने के एवं सरकार से हर प्रकार की मदद दिलवाने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों वहां से हटे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

प्रांशु का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU

बालक की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाल राजवीर सिंह। - फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें