फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 22 स्थानों पर की चेकिंग, 11 वाहनों के चालान

Sun, 24 Mar 2024 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हनुमान चौकी पर बैरियर लगाकर गो तस्करी, शस्त्र, अवैध शराब (हरियाणा मार्का, कच्ची शराब, नकली शराब), गांजा आदि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, नकदी लेकर आने-जाने वालों की बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान हूटर, काले शीशे, अवैध प्रचार सामग्री, अवैध कैश ले जाने वाले वाहनों, अवैध शराब, अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले वाहनों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
बैरियर लगा कर चैकिंग करती पुलिस - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देश पर होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पड़ोसी जिलों से लगी जिले की सीमा पर निगरानी शुरू हो गई है। थाना प्रभारियों और सचल दलों ने जिले की सीमा से सटे 22 स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 115 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन


23 मार्च को क्षेत्राधिकारी यातायात हिमांशु माथुर ने यातायात कर्मियों व थाना सासनी पुलिस के साथ हनुमान चौकी पर बैरियर लगाकर गो तस्करी, शस्त्र, अवैध शराब (हरियाणा मार्का, कच्ची शराब, नकली शराब), गांजा आदि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, नकदी लेकर आने-जाने वालों की बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की गई।

इस दौरान हूटर, काले शीशे, अवैध प्रचार सामग्री, अवैध कैश ले जाने वाले वाहनों, अवैध शराब, अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित वाहन चालकों से सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें