नितिन अपने घेर से बाइक लेकर गांव के लिए निकला। रास्ते में गांव के ही लोग सहित पांच अज्ञात युवकों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए उसका पीछा किया।
चंदपा के गांव पट्टी सामंत निवासी दिनेश कुमार ने चार नामजद और पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दिनेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे उसका भतीजा नितिन अपने घेर से बाइक लेकर गांव के लिए निकला। रास्ते में गांव के ही गौरव, मिंटू और जितेंद्र उर्फ जीते, सुमित उर्फ काली निवासी गांव खेडा परसौली सहित पांच अज्ञात युवकों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए उसका पीछा किया।
नितिन किसी प्रकार बचकर घर पहुंचा। आरोपी पीछा करते हुए गांव भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।