फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: एसीएमओ के चालक पर चप्पलों की बौछार, आशा कार्यकर्ताओं ने पीटा, लगाया जाम

Thu, 08 Dec 2022 05:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या भी पहुंच गए तो उनकी भी अधिकारियों से तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में पुलिस ने पंकज को हिरासत में ले लिया। इस पर फिर हाथरस गेट थाने के सामने आशा कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में जिला महिला अस्पताल परिसर में आशा कार्यकर्ता व एसीएमओ के चालक के बीच हुई मारपीट के मामले ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया। जिले भर की आशाओं ने चालक की घेराबंदी कर टीबी अस्पताल की ओपीडी में उसकी चप्पलों से पीटाई कर दी। काफी देर तक पीटने के बाद अस्पताल के स्टाफ ने चालक को भीड़ से बचाया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने साथ ले गई। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और ओवर ब्रिज पर जाम लगा दिया गया। वहीं जिला अस्पताल में आशा से बात करने आए सीएमओ व सीओ के साथ पुलिस के सामने अभद्रता की गई। इस दौरान काफी हंगामा हुआ।

आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या भी पहुंच गए तो उनकी भी अधिकारियों से तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में पुलिस ने पंकज को हिरासत में ले लिया। इस पर फिर हाथरस गेट थाने के सामने आशा कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें