फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी महौं पर मिली अव्यवस्था, चिकित्सक भी थे गैरहाजिर

विज्ञापन
सीएचसी महौं में पत्रावलियों का अवलोकन करते एसडीएम सदर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महौं का एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश मीणा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई। महिला चिकित्सा अधिकारी सूफिया मौके पर गैरहाजिर पाई गईं।
विज्ञापन

एसडीएम ने देखा तो वहां वहीं बिजली की व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई। 18 घंटे से कम बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। शौचालय की स्थिति बेहद खराब मिली। अस्पताल परिसर में पानी की व्यवस्था नहीं थी। साफ-सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं थी। वार्ड में बिस्तर अव्यवस्थित मिले। बिस्तरों का कोई रख रखाव नहीं था। एआरवी दवाइयों की कमी पाई गई। एसएलटी देवी सिंह गैरहाजिर मिले। सीएचसी को जाने वाला मुख्य मार्ग भी क्षतिग्रस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें