फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चलती कार में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Fri, 03 Jan 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित केएल जैन इंटर कॉलेज के निकट बृहस्पतिवार की शाम को एक चलती कार में आग लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिक्षक नगर निवासी प्रांजुल भारद्वाज निजी कार्य से कार से अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही कार केएल जैन इंटर कॉलेज के निकट पहुंची, वैसे ही कार में आग लग गई। आनन-फानन चालक को कार से बाहर निकला। इतनी ही देर में आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाई। गनीमत रही कि कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन कार जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें