फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम तो अब संक्रामक रोगों की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदला मौसम तो अब संक्रामक रोगों की आशंका
विज्ञापन

सीएमओ ने जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारियों को किया अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बारिश के बाद वैक्टर जनित रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है। जिसमें डेगू, मलेरिया, वासरल से बचाव के लिए शासन ने निर्देश जारी किया है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट किया है। अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की जांच के आदेश भी किए गए हैं ।
पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने वैक्टर जनित रोगों की संभावना बढ़ा दी है, क्योंकि बारिश के कारण काफी अधिक संख्या में मच्छर व कीट पतंगे पैदा हो गए हैं। जिनसे वैक्टर जनित बीमारी जेई, एसईएस, डेंगू, मलेरिया आदि के होने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। डेंगू, मलेरिया आदि सहित वैक्टर जनित रोगों को लेकर अक्टूबर तक आशा कर्मियों को अलर्ट रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पखवाड़ा चल रहा है। मलेरिया, डेंगू आदि रोगो से निबटने के लिए विभाग तैयार है। ऐसे मरीजों की जांच के साथ उनका नाम पता आदि दर्ज कर सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। डेंगू का लार्वा जहां-जहां मिलेगा, वहां फॉगिंग कराई जाएगी। जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी के सभी प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। ताकि किसी भी आपात स्थित के आने पर उससे निपटा जा सके।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें