फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया प्रकरण के चारों आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी

विज्ञापन
हाथरस कांड : पुलिस अभिरक्षा में जनपद न्यायालय से वापस अलीगढ़ जेल जाते बिटिया प्रकरण के चारों अभिय - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण के चारों अभियुक्तों की मंगलवार को विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में पेशी हुई। पुलिस कड़ी सुरक्षा में इन्हें लेकर पहुंची। सीबीआई के अधिवक्ता भी कोर्ट में मौजूद रहे, लेकिन तबियत खराब होने के कारण बिटिया का भाई कोर्ट में नहीं आ सका। ऐसे में अब इस मुकदमे में पांच मार्च को सुनवाई होगी। कोर्ट में इस मुकदमे के चलते काफी पुलिस बल तैनात रहा।
उल्लेखनीय है कि बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में मंगलवार को विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) के यहां सुनवाई थी। पुलिस कड़ी सुरक्षा में चारों अभियुक्तों रवि, लवकुश, संदीप और रामू को अलीगढ़ जेल से लेकर कोर्ट पहुंची। सीबीआई के अधिवक्ता अनुराग मोदी भी यहां आए। वहीं वादी पक्ष की ओर से भागीरथ सिंह सोलंकी व अभियुक्तों की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर भी अधिवक्ता के रूप में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारो आरोपियों पर कोर्ट आरोप तय कर चुकी है। मंगलवार को बिटिया का भाई, जोकि इस मुकदमे में वादी भी है, वह नहीं आ सका। उसकी पत्नी जरूर सीआरपीएफ की सुरक्षा में कोर्ट में आई। अब पांच मार्च को सुनवाई की तिथि नियत की गई है। वादी पक्ष के अधिवक्ता भागीरथ सिंह सोलंकी ने बताया कि वादी मुकदमा बीमार होने के चलते कोर्ट में नहीं आ सका। अब पांच मार्च को सुनवाई होगी।

पुलिस वैन में बैठे आरोपियो से बात करते परिजन। - फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें