फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पूरी रात बंद रही चंदपा-बामौली फीडर, 20 गांवों में रहा अंधेरा

Thu, 19 Jun 2025 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मीतई बिजलीघर में मरम्मत का कार्य करतै विद्युत  कर्मी। स्रोत : विद्युत विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
तेज हवाओं के साथ मंगलवार की शाम करीब पांच बजे आई आंधी के दौरान चंदपा और बामौली फीडर तकनीकी खराबी के चलते ठप हो गए। दोनों फीडरों से जुड़े 20 गांवों की बिजली ठप हो गई। करीब 16 घंटे बाद बुधवार की सुबह करीब नौ बजे बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बिना बिजली के पूरी रात लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह पानी के संकट से दो-चार होना पड़ा। पानी के लिए लोग हैंडपंप पर कतार लगाते नजर आए। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे तेज हवाओं के साथ आई बारिश के दौरान मीतई बिजलीघर से जुड़े चंदपा व बामौली फीडरों की बिजली ठप हो गए।
रात भर बिजली न आने से गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। ऐसे में पंखे और कूलर की हवा न मिलने पर लोगों को खुले में रात काटनी पड़ी। मुख्य रूप से चंदपा, रोहई, पाराशर, नगला बरी, नगला मंशा, नगला मोतीराय, चाचपुर, भटेला, अर्जुनपुर, बामौली, खेड़िया, महमूदपुर ब्राह्मणान, नगला भुस, बिसाना, केवल गढ़ी, संटीकरा, गढ़ी कछवाहा, बघना, परसौली, बूलगढ़ी, झींगुरा के अलावा बामौली और चंदपा फीडर के तहत आने वाले गांव प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बामौली व चंदपा फीडर की आपूर्ति में मंगलवार की शाम को दिक्कत आई थी। 20 गांवों में रातभर बिजली ठप रही। सुबह करीब नौ बजे सभी जगह आपूर्ति बहाल कर दी गई।
-विश्वेंद्र चौहान, अधिशासी अभियंता ग्रामीण, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें