फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के आने से अटकीं सांसे

Sat, 30 Dec 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष (चेयरमैन रेलवे बोर्ड-सीआरबी) अश्वनी लोहानी के आगमन को लेकर शनिवार दोपहर तक हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की सांसे अटकी रहीं। अश्वनी लोहानी अपनी स्पेशल रेल कार से गाजियाबाद से हाथरस जंक्शन होते हुए टूंडला में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन


अधिकारियों और कर्मचारियों को डर था कि अगर सीआरबी हाथरस जंक्शन स्टेशन पर निरीक्षण को उतरे तो खामियां मिलने पर कई अधिकारियों, कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। हालांकि सीआरबी स्टेशन का विंडो निरीक्षण कर निकल गए और रेलवे स्टाफ ने राहत की सांस ली। 

तय कार्यक्रम के मुताबिक रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी को शनिवार दोपहर एक बजे टूंडला स्टेशन का निरीक्षण करना था और इसके बाद टूंडला नियंत्रण कक्ष के पास बने केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन भी करना था। उनके आगमन की सूचना से रेल अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ था। सीआरबी के आगमन की तैयारी हाथरस जंक्शन स्टेशन पर बीते कई दिन से चल रही थी। सबसे ज्यादा जोर गंदगी पर था। रेलवे के ज्यादातर कर्मचारियों को स्टेशन को साफ-सुथरा बनाने में लगाया गया।
विज्ञापन


दीवारों पर लगे पोस्टर हटाने के अलावा रेलवे ट्रैक पर मौजूद कचरे को भी साफ कराया गया। टूंडला जाने के लिए गाजियाबाद से सीआरबी अपनी स्पेशल रेलकार में रवाना हुए। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ के पास दाउद खां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इससे हाथरस जंक्शन स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों के पसीने छूट गए।

स्टेशन पर जैसे ही सीआरबी की रेलकार पहुंची, अधिकारी सतर्क हो गए। हालांकि सीआरबी ने रेलकार की गति को धीमा कराकर खिड़की से ही स्टेशन का हाल देख लिया और सीधा टूंडला के लिए निकल गए। लोहानी के स्टेशन पर न उतरने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि चेयरमैन के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही थीं। काफी साफ-सफाई कराई गई थी। सीआरबी स्टेशन पर नहीं उतरे और विंडो निरीक्षण कर सीधा निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें