फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना : मकानों के सूचीकरण का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कस्बे के सादाबाद इंटर कॉलेज में बुधवार को जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सुपरवाइजरों और प्रगणकों ने भाग लिया।
विज्ञापन




एसडीएम मनीष चौधरी और तहसीलदार हेमंत चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को प्रथम चरण के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में प्रत्येक मकान का सूचीकरण किया जाएगा। इसमें मकानों की संख्या, उनके निर्माण की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का सही रिकॉर्ड तैयार करना शामिल है। प्रगणकों को घर-घर जाकर जानकारी जुटाने और उसे निर्धारित प्रारूप में दर्ज करने के निर्देश दिए गए।



एसडीएम ने कहा कि जनगणना देश के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों में एक है। उन्होंने जोर दिया कि इसके आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विकास योजनाओं, जैसे आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं की रूपरेखा तैयार करती है, इसलिए सभी कर्मचारियों को इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से करना होगा।
विज्ञापन




तहसीलदार ने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों के काम की नियमित निगरानी करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि न होने दें। कहा कि मकान सूचीकरण के दौरान प्रत्येक घर की सही जानकारी दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई प्रशासनिक समस्या उत्पन्न न हो।



प्रशिक्षण में प्रगणकों को मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, डेटा दर्ज करने की विधि और सर्वे के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के बारे में बताया गया। शंकाओं का समाधान किया गया। सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिए कि जनगणना के प्रथम चरण के कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें